Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस ने लगाया जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेले व्यावाहर का आरोप

कांग्रेस ने लगाया जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेले व्यावाहर का आरोप

देहरादून: प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। पार्टी का कहना है कि प्रदेश सरकार निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है, इसीलिए कभी विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को साम-दाम-दंड-भेद की नीति से पदच्युत कर रही है तो कभी उनके निर्वाचित क्षेत्रों में विकास की योजनाओं पर रोक लगाया जा रहा है

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि किसी भी प्रदेश की चुनी हुई सरकार और उसके मुखिया के लिए सभी क्षेत्र एक समान होने चाहिए। उत्तराखंड में विकास योजनाओं की स्वीकृति जारी करने से पहले सरकार देख रही है कि संबंधित जनप्रतिनिधि किस पार्टी का है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा पहली बार देखने को मिल रहा है, जब विकास का पैमाना सत्ताधारी दल का जनप्रतिनिधि होना अनिवार्य माना जा रहा है।

चुने गए जनप्रतिनिधियों को अपनी क्षेत्र की मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर का धरना इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा सरकार की इस प्रकार की भेदभाव वाली सोच की निंदा करने के साथ मांग करती है कि सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास की योजनाएं स्वीकृत की जाएं। अन्यथा कांग्रेस को जनता के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments