Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस का सत्याग्रह, हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

कांग्रेस का सत्याग्रह, हरक सिंह रावत सहित कई कांग्रेसी गिरफ्तार

रुड़की: राहुल गांधी की संसद की सदस्‍यता जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी की ओर से सत्याग्रह आंदोलन किया गया। हरिद्वार में सत्याग्रह के दौरान भगत सिंह चौक पर कांग्रेसियों व पुलिस के बीच की जमकर धक्का-मुक्की हुई। कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत धरने पर बैठ गए।

रुड़की स्थित गांधी वाटिका में भी केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार विपक्ष से डरी हुई है और लगातार विपक्षी नेताओं को जेल भेजने का काम कर रही है। तमाम जांच एजेंसी के माध्यम से डराने का काम किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं।

कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस का कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर सरकार की तानाशाही के खिलाफ आंदोलन करेगा। कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद चंद्रशेखर आजाद चौक पर पहुंचे और यहां पर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को अपने वाहन में बैठा लिया, लेकिन बाद में उन्‍हें वाहन से उतार दिया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments