Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Tuesday, August 18, 2026
Homeउत्तराखण्डतलाशी के लिए वाहन रोकने पर भड़के कांग्रेस प्रत्याशी

तलाशी के लिए वाहन रोकने पर भड़के कांग्रेस प्रत्याशी

हरिद्वार। पुलिस और निर्वाचन की टीम द्वारा तलाशी के लिए वाहन रोके जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन भड़क उठे। उन्होंने पुलिस कर्मियों और टीम को खरी खोटी सुनाते हुए सरकार के इशारे पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
 बीती रात जब कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन चुनाव प्रचार समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे जैसे ही वह मुख्य मार्ग से अपने घर की ओर मुड़ने लगे तो वहां तैनात पुलिस और निर्वाचन की टीम ने उनकी गाड़ी रोक ली और तलाशी लेने की बात कही। इस बात पर काजी भड़क गए और अधिकारियों पर सरकार के इशारे पर कार्य करने का आरोप लगा दिया। काजी ने कहा कि उनके घर से निकलने या घर वापस आने पर निरंतर तलाशी की जाती है इतना ही नहीं उन्होने आरोप लगाया कि उनके घर कोई उनका समर्थक या जानकार आए तो उसकी गाड़ी की तलाशी भी अनिवार्य रूप से की जाती है जबकि भाजपा या बसपा प्रत्याशियों की गाड़ियों की कोई तलाशी आज तक किसी टीम ने नहीं की। उन्होंने टीम से सवाल किया कि क्या कभी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना की गाड़ियों या हेलीकॉप्टर की तलाशी ली है या कभी बसपा प्रत्याशी की गाड़ी को रोका है। इस हंगामे के दौरान वहां लोगों की भीड़ भी वहां जमा हो गई। इस दौरान जब कुछ पुलिस कर्मियों ने काजी को समझाने का प्रयास किया और घर जाने को कहा तो काजी बोले पहले टीम उनकी गाड़ी की तसल्ली से तलाशी ले ले, फिर मैं घर जाऊंगा। इस पूरे मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments