Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकर्नाटक में बंपर जीत के बाद राज्य में कांग्रेस ने मनाया जश्न

कर्नाटक में बंपर जीत के बाद राज्य में कांग्रेस ने मनाया जश्न

देहरादून: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के बाद उत्तराखण्ड कांग्रेस में उत्साह का माहोल है। रिजल्ट आने के बाद कांग्रेसियों ने प्रदेश मुख्याल में एक दुसरे को बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर कांग्रेस भवन में आतिशबाजी भी की गयी।

इस मौके पर उत्‍तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता हरीश रावत ने भी अपनी खुशी जाहिर की| उन्होंने कहा कि थैंक्यू कर्नाटक, कर्नाटक के भाई-बहनों का बहुत-बहुत धन्यवाद। हम ऐसे मौके पर हिमाचल को भी नहीं भूल सकते। थैंक्यू-हिमाचल। विधानसभा चुनाव में संवैधानिक लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ रही शक्तियों का हौसला बढ़ाने का एक मौका हमारे पास भी आया था, लेकिन हम उस मौके को गंवा बैठे। मगर हिमाचल ने उस मौके को लपक लिया और जब 2024 का काउन-डाउन शुरू होगा और परिणाम आएंगे। हिमाचल और कर्नाटक ने जो शुभारंभ किया है, उसको भी याद किया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक में नफरत फैलाने का भरपूर प्रयास किया। सत्ता का पूर्ण दुरुपयोग किया, परंतु जनता ने साम्‍प्रदायिक राजनीति को नकार भाजपा को मुंह तोड़ जबाब दिया है। कर्नाटक के चुनाव परिणाम का संदेश भाजपा की नकारात्मक, साम्‍प्रदायिक, नफरत, ध्रुवीकरण अमीरोन्मुखी, महिला-युवा विरोधी, सामाजिक-बंटवारे की हार और महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार व वैमनस्य के खिलाफ सख्‍त जनादेश है। ये लोकतंत्र और सत्य की जीत है।

जीत पर अपनी खुशी का इजहार करते हुए कांग्रेस के सोशल मीडिया का प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि नफरत की राजनीति करने वालों का अब अंत नजदीक आ चुका है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा कोे बाहर का रास्ता दिखाकर दोबारा कांग्रेस को सत्ता पर बिठाएगी। जिससे कि देश में अमन चैन और खुशहाली का दोबारा वातावरण बन सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments