Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस ने जताई हरिद्वार पंचायत चुनाव पर आपत्ति

कांग्रेस ने जताई हरिद्वार पंचायत चुनाव पर आपत्ति

देहरादून : हरिद्वार जिले के पंचायत चुनाव को लेकर सियासत गर्म हो गई है I पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई है I चुनाव के विरोध में कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में संयुक्त मुख्य चुनाव अधिकारी प्रतापशाह को ज्ञापन दिया। गोदियाल ने कहा कि जब तक प्रदेश नई सरकार का गठन नहीं हो जाता तब तक नीतिगत निर्णय लेना सही नहीं है।

उनका कहना है कि वर्तमान में प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू है। डीएम द्वारा पंचायत चुनाव की प्रक्रिया को शुरू करना बिलकुल गलत है। यह फैसला सीधे-सीधे आचार संहिता का उल्लंघन है और सामाजिक तनाव को बढ़ाने वाला है। नई सरकार का गठन होने के बाद ही इस पर निर्णय किया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ वर्तमान सरकार हरिद्वार के पंचायत चुनाव को अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए प्रभावित करना चाहती है। यदि इस प्रक्रिया को रोका नहीं गया तो कांग्रेस लोकतांत्रितक तरीके से कड़ा विरोध करेगी।

प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री-संगठन मथुरादत्त जोशी, गढ़वाल मंडल प्रवक्ता गरिमा महरा दसौनी और प्रदीप तिवारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments