Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तराखण्डगैरसैंण पर कांग्रेस कर रही है राजनीतिक ढोंगः अग्रवाल

गैरसैंण पर कांग्रेस कर रही है राजनीतिक ढोंगः अग्रवाल

देहरादून। लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस और भाजपा एक दुसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नही छोड रहे है। जिससे प्रदेश में राजनीतिक माहोल गर्माने लगा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा 27 फरवरी को गैरसैंण में प्रतीकात्मक विधानसभा सत्र आयोजित करने की घोषणा पर संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने पलटवार करते हुए कहा कि गैरसैंण को लेकर कांग्रेस सिर्फ राजनीतिक ड्रामा करती रही है।
प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि काल्पनिक विधानसभा सत्र आयोजित करने वालों को चाहिए कि वह अपना एक काल्पनिक मुख्यमंत्री भी चुन लें इससे क्या फर्क पड़ता है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस यथार्थ में तो कहीं दिखती नहीं है कल्पनाओं में रहकर ही अगर कांग्रेस खुश है अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रारंभिक दौर से लेकर आज तक गैरसैंण को लेकर कभी गंभीर नहीं रही है, अगर वह गंभीर रही होती तो वह खुद भी गैरसैंण को राज्य की स्थाई राजधानी घोषित कर सकती थी। लेकिन जब भाजपा ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर दिया तो वह स्थाई राजधानी की बात करके लोगों को भड़काने में लगी हुई है।
उनके इस बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि इस तरह की बातें वह सत्ता के अहंकार में कर रहे हैं उन्होंने तो भाजपा का वह वक्त भी देखा है जब उसके दो सांसद होते थे। सत्ता सदैव किसकी रही है आज उनके पास सत्ता है तो वह हमेशा नहीं रहेगी। गैरसैंण में बजट सत्र आयोजित न कराये जाने पर इससे पूर्व हरीश रावत ने भी कहा था कि जिन्हें पहाड़ की सर्दी से डर लगता है उन्हें पहाड़ की राजनीति छोड़ कर चले जाना चाहिए। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का कहना है कि कांग्रेस गैरसैंण को लेकर नाटक कर रही है।
यही नहीं कुछ कांग्रेसी नेताओं द्वारा लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात कहकर अनिच्छा जताने पर कांग्रेस व भाजपा के नेता वारकृप्रतिवार करते रहे हैं। महेंद्र भटृ का कहना है कि जब हार सुनिश्चित दिख रही हो तो हारने के लिए कौन चुनाव लड़ेगा। हार से डर के कारण ही बड़े नेता चुनाव लड़ने से बच रहे हैं। भटृ के इस बयान पर प्रीतम सिंह का कहना है कि वह खुद कितनी बार चुनाव हारे हैं उन्हें यह भी याद रखना चाहिए। हार जीत तो चुनाव का हिस्सा है क्या उन्होंने हारने के बाद राजनीति छोड़ दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments