Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराजनीतिवनंतरा प्रकरण पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी

वनंतरा प्रकरण पर टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष ने मांगी माफी

कोटद्वार: वनंतरा रिसार्ट की महिला कर्मचारी की हत्या प्रकरण को लेकर कांग्रेस की स्वाभिमान न्याय यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के वायरल वीडियो ने प्रदेश की राजनीति गर्मा दी। हत्या मामले में गढ़वाल मंडलवासियों के आह्वान के इस वीडियो के बारे में माहरा ने कहा कि इसमें छेड़छाड़ की गई है। इस बयान को लेकर अब कांग्रेस नेता ने माफी भी मांग ली है।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने गढ़वाल क्षेत्रवासियों को लेकर अपनी टिप्पणी पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं था। भाजपा ने इसे गलत तरीके से प्रचारित किया। उन्होंने सत्तारूढ़ दल पर यौन उत्पीड़न के मामलों को दबाने के आरोप भी लगाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments