Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप, जमकर हंगामा

कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप, जमकर हंगामा

हरिद्वार: रविवार को पुतला दहन को लेकर पुलिस और कांग्रेसियों में गहमागहमी देखने को मिली। कांग्रेसी सीएम का पुतला दहन करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने रोक दिया। ऐसे में कांग्रेसियों को बीजेपी पार्टी का पुतला दहन करना पड़ा। इतना ही नहीं उन्होंने सीएम का पुतला चोरी करने का आरोप पुलिस पर लगाया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पहुंचे कांग्रेसियों के सामने विकट स्थिति पैदा हो गई। चैराहे पर कार में रखा मुख्यमंत्री का पुतला गायब हो गया। कांग्रेसियों ने पुलिस पर पुतला चोरी करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। बाद में कांग्रेसियों ने सांकेतिक रूप से पुतला दहन किया। इस मौके पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा सरकार हर मामले में तानाशाही रवैया अपना रही है।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि 1930 के अंग्रेजो के कानून को लागू कर राज्य सरकार बता रही है कि वह सदैव अंग्रेजो के साथ रहे और आज भी उन्ही के पद चिन्हो पर चल रहे है। जिससे देश की लोकतांत्रित व्यवस्था तार-तार हो रही है। युवा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वरुण बालियान ने कहा कि वह इस कानून के खिलाफ मुख्यमंत्री का पुतला फुकने का काम करेंगे। राज्य सरकार की तानाशाही को प्रदेश में नहीं चलने देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments