Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डसिलक्यारा टनल हादसे की जांच होने तक सब्र रखे कांग्रेसः महेंद्र भट्ट

सिलक्यारा टनल हादसे की जांच होने तक सब्र रखे कांग्रेसः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने सिलक्यारा टनल हादसे की जांच होने तक कांग्रेस नेताओं से सब्र रखने का आग्रह किया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि बड़ी विकास परियोजनाओं को लेकर किसी भी निष्कर्ष तक पहुंचने से पहले सभी को उच्च स्तरीय जांच एवं केंद्रीय ऐजेंसियों की रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए। सिलक्यारा हादसे के कारणों को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए श्री भट्ट ने कहा कि हादसे की जानकारी के बाद ही प्रदेश सरकार ने इसकी उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए थे। अब चूंकि रेस्क्यू अभियान पूर्ण हो चुका है, लिहाजा अब जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पहले ही कह चुके हैं कि उनका विभाग और अन्य एजेंसियां भी पूरी घटना की बारीकी से विश्लेषण करेंगी। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग इस दुर्घटना और उसके कारणों को लेकर अधिक तकनीकी जानकारी नहीं होगी। इसलिए उन्होंने कांग्रेस समेत तमाम विपक्ष के नेताओं से आग्रह किया कि जांच पूरा होने और विशेषज्ञों की रिपोर्ट सामने आने का सभी को इंतजार करना चाहिए । जांच में जो भी कमी पाई जाएगी या जो भी दोषी होगा उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी। साथ ही इनसे हासिल सुझावों को भविष्य की योजनाओं में सम्मिलित किया जाएगा।
श्री भट्ट ने कहा, हम सभी उत्तराखंड समेत पूरे हिमालयी क्षेत्र की भूगर्भीय हालत से वाकिफ हैं, लेकिन विकास और सामरिक महत्व की योजनाओं को आगे बढ़ाना भी जरूरी है । हमे इन दोनो परिस्थितियों में समन्वय बनाते हुए इसे एक चुनौती की तरह स्वीकार करना होगा। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस जांच से हासिल सबक और जानकारियां विकास की योजनाओं पहले से अधिक सुरक्षित बनाने में मददगार होंगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments