Latest news
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम तीन दिवसीय गढ़-कुमाऊं भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ऋषिकेश यात्रा ट्रांजिट कैंप में पहाड़ी स्वाद का संगम, यात्रियों को मिल रहा खास अनुभव दून के पुलिस कप्तान ने किए 54 इंस्पेक्टरों व दरोगाओं के तबादले उत्तराखण्ड विधानसभा का विशेष सत्र 28 अप्रैल को श्री बदरीनाथ धाम में पहुंची उद्धव व कुबेर जी की उत्सव डोलियाँ श्रद्धालुओं के लिए खुले तुंगनाथ महादेव मंदिर के कपाट

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभ्रष्टाचार के कारण हुई कांग्रेस की दुर्दशाः राजनाथ

भ्रष्टाचार के कारण हुई कांग्रेस की दुर्दशाः राजनाथ

गौचर। अपने चुनावी दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को जनपद चमोली के गौचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस की जो दुर्दशा हुई है इसका मुख्य कारण भ्रष्टाचार रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में एक के बाद एक घोटाला हुआ उन्होंने बोफोर्स तोप घोटाले से लेकर हेलीकॉप्टर घोटाले तक का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश को दोनों हाथों से लूटा है। उन्होंने कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों पर सेना को कमजोर करने और सैनिकों के हितों का ख्याल न रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि सिर्फ भाजपा ही है जिसने सैनिकों के कल्याण के बारे में सोचा है और काम किया है। उन्होंने कहा कि हमने वन रैंक वन पेंशन की सालों पुरानी मांग को पूरा किया जिसका बड़ा लाभ सैनिक परिवारों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मोदी के कार्यकाल में सेना का मनोबल बढ़ा है। आज भारत की सेना किसी भी देश की हिमाकत का ईंट का जवाब पत्थर से देने की ताकत रखती है। आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की सोच राष्ट्र विरोधी है वह न तो भगवान राम में विश्वास रखते हैं और न सनातन धर्म और हिंदुत्व में उनकी कोई आस्था है। वह सनातन को गालियां देते हैं उन्होंने कहा कि जिन लोगों की हिंदुत्व और सनातन धर्म में आस्था न हो क्या उनसे आप राष्ट्रीय हित की उम्मीद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आम नागरिक के उत्थान व विकास के लिए काम कर रहे हैं। विकसित भारत के संकल्प के लिए उन्होंने जो यात्रा शुरू की है उसमें हर एक व्यक्ति को योगदान करने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments