Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डडाॅ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने ली हरिद्वार पुलिस लाइन में परेड की...

डाॅ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने ली हरिद्वार पुलिस लाइन में परेड की सलामी

हरिद्वार: सांसद हरिद्वार डाॅ. रमेश पोखरियाल ’निशंक’ ने बृहस्पतिवार को 74 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन, रोशनाबाद में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस परेड की सलामी ली।

डाॅ रमेश पोखरियाल ’निशंक’ का पुलिस लाइन परिसर रोशनाबाद पहुंचने पर जोरदार स्वागत व अभिनन्दन हुआ। इस मौके पर सांसद निशंक ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। इसके बाद परेड के लिये तैयार विशेष वाहन के माध्यम से पूरे परेड का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि के निरीक्षण के बाद परेड कमाण्डर मनोज ठाकुर के नेतृत्व में कदम ताल मिलाते हुये परेड का संचालन हुआ। इसमें सबसे आगे यातायात पुलिस की टुकड़ी, उसके बाद क्रमशः सशस्त्र पुलिस, महिला पीएसी, नागरिक पुलिस, महिला पुलिस, होमगार्ड तथा पीआरडी की टुकड़ी थी। इनके पीछे इण्टरसेप्टर, मोबाइल फोरेंसिक वैन, डाॅग स्क्वाइड, बम निरोधक दस्ता, पुलिस कण्ट्रोल रूम, क्राउण्ड कण्ट्रोल टीम, अग्निशमन एवं आपात सेवा, जल पुलिस तथा दंगा नियंत्रण वज्र वाहन का दस्ता चल रहा था।

कार्यक्रम के दौरान सुन्दर एवं आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन हुआ, जो झांकियां यहां प्रदशित की गयी, उनमें डेयरी विकास विभाग ने दुग्ध विकास से सम्बन्धित योजनाओं की जानकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी, अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण ने सोलर पावर प्लाण्ट आदि की जानकारी, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने विभिन्न प्रकार के फल, फूल, सब्जियों आदि की जानकारी, कृषि विभाग की झांकी में राष्ट्रीय सम्पोषण मिशन के तहत विभिन्न योजनाओं के महत्व को प्रदर्शित किया गया, आपदा प्रबन्धन की झांकी में आपदा के समय उठाये जाने वाले कदमों तथा उपकरणों की जानकारी, एसडीआरएफ, फ्लड रेस्क्यू की झांकी, जिला कारागार द्वारा बनाये गये उत्पादों की झांकी तथा समाज कल्याण विभाग की झांकी में नशा मुक्ति के लिये जन-जागरूकता पर जोर दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में अपने सम्बोधन की शुरूआत डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने प्रदेश व देशवासियों को 74 वें गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देते हुये की। उन्होंने कहा कि आज एक ऐसा अवसर है, जब हमें देश की आजादी के बारे में पीछे क्या हुआ था, भारत सदियों तक क्यों गुलाम रहा, के बारे में भी सोचने का दिन है। उन्होंने इस मौके पर देश को आजाद कराने में जिन बीर सपूतों- सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्र शेखर आजाद, बीर भगत सिंह, झांसी की रानी, बीर चन्द्र सिंह गढ़वाली आदि ज्ञात-अज्ञात सपूतों ने स्वतंत्रता के लिये अपने प्राणों की आहुति दी, उनके त्याग, संघर्ष, बलिदान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुये, उन्हें नमन किया। उन्होंने इस अवसर पर जनपद हरिद्वार के ग्राम कुंजा बहादुरपुर, भगवानपुर के राजा विजय सिंह एवं सेनापति कल्याण सिंह के सन 1824 में दिये गये बलिदान को भी याद किया।

डाॅ. निशंक ने नई शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुये कहा कि इस नीति में सभी क्षेत्रों का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कक्षा छह से ही वोकेशनल शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटलीजेंस आदि को शामिल किया गया है तथा बच्चे जिस किसी भी क्षेत्र में जाना चाहते हैं, वे उस क्षेत्र का चयन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड सहित पूरा देश हर क्षेत्र में विकास कर रहा है। उन्होंने वर्ष 2010 में आयोजित महाकुम्भ के सबसे बड़े आयोजन का जिक्र करते हुये कहा कि वह दुनिया के सबसे बड़े आयोजन का अपने आप में उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज, सभी को, बलिदान देने के बजाय, हर क्षेत्र में योगदान देने की, आवश्यकता है।

इस मौके पर डाॅग स्कवायड, बम निरोधक तथा घुड़ सवार दस्तों ने अपना-अपना शानदार प्रदर्शन प्रस्तुत किया तथा विभिन्न स्कूलों के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्तिपरक कई मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी। डाॅ. रमेश पोखरियाल निशंक ने इस अवसर पर पुरस्कारों का वितरण भी किया।

कार्यक्रम का संचालन डाॅ. नरेश चैधरी, सचिव रेडक्रास ने किया। वहीं इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, एस.पी. सिटी स्वतंत्र कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर.के. सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, सहायक परियोजना निदेशक सुश्री नलिनीत घिल्डियाल, मुख्य उद्यान अधिकारी ओम प्रकाश, समाज कल्याण अधिकारी टी.आर. मलेठा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments