Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डचकबंदी कानूनगो 2 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

चकबंदी कानूनगो 2 हजार रू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

देहरादून। चकबन्दी कार्यालय रूड़की में नियुक्त कानूनगो कृष्णपाल को विजिलैंस ने 2 दो हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत अंकित करायी कि “उसका गाँव में एक भाई जिसकी मृत्यू के बाद उनकी पांच लडकियों की विरासत में आयी हुयी कृषि भूमि उनके ताऊजी लोग उन्हें नहीं दे रहे हैं। जिस कारण उसकी भतीजी ने अपने हिस्से के बंटवारे के लिए बंदोवस्त चकबन्दी अधिकारी रूड़की में वाद दाखिल किया ह।। पूर्व में इन फाईलो में रिपोर्ट लगाने के एवज में कानूनगो कृष्णपाल नें 4000 रूपये ले लिये थे। जमीन के बँटवारे से सम्बन्धित फाईल को चकबन्दी अधिकारी को प्रेषित करने के लिए अपनी आख्या लगाने के लिए पुनः चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल ने 2 हजार रूपये की अतिरिक्त माँग की है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता है तथा उसके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।
इस शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को चकबन्दी कानूनगो कृष्णपाल को शिकायतकर्ता से दो हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार कार्यालय रूड़की के पास रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी उपरान्त सतर्कता अधिष्ठान देहरादून की टीम ने आरोपी के आवास की तलाशी व अन्य स्थानों पर चल-अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में पूछताछ की।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments