Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकाशीपुर में वीआईपी का जमावड़ा: कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र व...

काशीपुर में वीआईपी का जमावड़ा: कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य के कैबिनेट मंत्री होंगे शामिल

देहरादून : आज भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिव प्रकाश के भतीजे की शादी के प्रतिभोज में काशीपुर में वीआईपी का जमावड़ा रहेगा।भाजपा नेता शिव प्रकाश के भतीजे के विवाह का प्रतिभोज आज नगर के एक होटल में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और मध्य प्रदेश सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य के कैबिनेट मंत्रियों के साथ-साथ 50 से ज्यादा सांसदों के पहुंचने की उम्मीद है।

इसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिराजे सिंधिया के अलावा 50 से अधिक सांसदों के आने की बात कही गई है।

शहर में एक साथ इतने वीआईपी के आने की सूचना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। रविवार देर शाम तक यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारी होती रही। हालांकि इन सभी नेताओं का निजी कार्यक्रम बताया जा रहा है, फिर भी प्रशासन कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र चौधरी ने बताया कि कई प्रदेश के मुख्यमंत्रियों सहित कैबिनेट मंत्रियों के आने की सूचना है। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments