Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डपुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले

पुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर जिले में पुलिस अधिकारियों के बंपर तबादले किए गए हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुलभट्टा थाना एसओ, चौकी इंचार्ज समेत 28 उप निरीक्षकों को इधर से उधर ट्रांसफर करते हुए सूची जारी कर दी है। सभी अधिकारियों को नई तैनाती में पदभार ग्रहण करते ही एसएसपी ऑफिस को सूचित करने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी उधमसिंह नगर मणिकांत मिश्रा ने बड़ी संख्या में उप निरीक्षकों (सब इंस्पेक्टर) के ताबड़तोड़ तबादलों की सूची जारी कर दी है। इसके बाद से महकमे में हलचल तेज हो गई है। थानाध्यक्ष पुलभट्टा रवींद्र बिष्ट को प्रभारी एसओजी काशीपुर बनाया गया है। उप निरीक्षक प्रदीप मिश्रा को थाना अध्यक्ष पुलभट्टा बनाया गया है। इसी तरफ प्रह्लाद सिंह पुलिस लाइन से बाजपुर कोतवाली, गिरीश आर्या को काशीपुर कोतवाली, अनिल मेहता थाना पंतनगर, मनोज जोशी थाना नानकमत्ता, दीपक बिष्ट कोतवाली बाजपुर, दीपक बहुगुणा कोतवाली रुद्रपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा विक्रम धामी थाना ट्रांजिट कैंप से एसएसआई थाना सितारगंज, नवीन बुधनी प्रभारी चौकी रम्पुरा से एसएसआई रुद्रपुर, जावेद मालिक को कोतवाली जसपुर से एसएसआई जसपुर, चौकी प्रभारी लालपुर भूपेंद्र रसवाल को खटीमा कोतवाली, सुरेंद्र रिंगवाल एसओजी रुद्रपुर से प्रभारी चौकी लालपुर किच्छा, सौरभ भारती कोतवाली जसपुर से प्रभारी चौकी प्रतापपुर काशीपुर, चौकी इंचार्ज प्रतापपुर नीमा बोहरा को कोतवाली काशीपुर, अशोक कांडपाल को थाना नानकमत्ता से प्रभारी चौकी बरहनी बाजपुर और जीवन सिंह अधिकारी पुलिस लाइन से रुद्रपुर कोतवाली में तैनाती दी गई है।
वहीं, नरेश मेहरा को पुलिस लाइन से रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बेरिया दौलत केलाखेड़ा, मनोज धौनी प्रभारी चौकी सूर्या थाना कुंडा को थाना ट्रांजिट कैंप अरविंद बहुगुणा चौकी प्रभारी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी सूर्या थाना कुंडा, सुनील सूतेड़ी रुद्रपुर कोतवाली से प्रभारी चौकी टांडा उज्जैन काशीपुर, गणेश भट्ट थाना ट्रांजिट कैंप से प्रभारी चौकी रमपुरा, प्रकाश चंद्र आर्य प्रभारी चौकी एसओजी काशीपुर से प्रभारी चौकी आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप भेजा गया है। उधर प्रियांशु जोशी को प्रभारी चौकी चकरपुर कोतवाली खटीमा से कोतवाली रुद्रपुर, विकास कुमार को कोतवाली रुद्रपुर से प्रभारी चौकी चकरपुर खटीमा, दीवान सिंह प्रभारी चौकी दरुऊं किच्छा से एसओजी रुद्रपुर, ललित बिष्ट चौकी इंचार्ज सत्रह मिल खटीमा से कोतवाली रुद्रपुर तबादला किया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments