Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeराष्ट्रीयउत्तर प्रदेश में कोरोना का अलर्ट जारी, उपमुख्यमंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

उत्तर प्रदेश में कोरोना का अलर्ट जारी, उपमुख्यमंत्री ने दिए जरूरी निर्देश

देहरादून : यूपी में हर दिन कोरोना के दो से तीन मामले सामने आ रहे है I साथ ही कई देशों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है I जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने जरूरी निर्देश जारी किया है I

चीन में फिर से कोविड का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसके मद्देनजर बुधवार को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने यूपी में अलर्ट जारी किया है। उन्होंने निर्देश दिया है कि स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग में जांच से लेकर उपचार तक की व्यवस्था शुरू करें। एयरपोर्ट पर चौकसी बढ़ा दी जाये। संक्रमण प्रभावित देशों की यात्रा से लौटे लोगों की जांच कराई जाए। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की जिनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए ताकि वायरस के वैरिएंट का पता लगाया जा सके।

उन्होंने साथ ही निर्देश दिए कि सर्दी-जुकाम और बुखार समेत अन्य लक्षण वाले यात्रियों को चिन्हित करें। कोविड संदिग्ध के नमूने लेकर जांच कराई जाए। यात्रा से लौटे लोगों को होम आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जाए। स्वास्थ्य विभाग विदेश की यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाए। 12 से 14 दिन तक उनकी सेहत का हाल लें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें उपचार उपलब्ध कराया जाए।

जागरूकता से दे कोरोना को मात

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चीन में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ गया है। सावधानी बरतकर कोविड के खतरों से खुद को बचा सकते हैं। भीड़-भाड़ में बिना जरूरत जाने से बचें। मास्क लगाकर ही बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से कोरोना को मात दी सकती है। सतर्कता बरतें। दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे आसानी से संक्रमण से मुकाबला किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments