Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डप्रदेश में कोरोना के मामले में वृद्धि, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

प्रदेश में कोरोना के मामले में वृद्धि, विशेषज्ञों ने जताई चिंता

देहरादून: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों में कोरोना की संख्या में उछाल आया है। जून माह में मरीजों की संख्या के साथ सैंपल पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि हुई है। इस पर चिकित्सा विशेषज्ञों ने चिंता जाहिर की है।

राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या जून के दो हफ्तों में तेजी से बढ़ी है। एक जून को जहां सैंपल पॉजिटिविटी की दर 0.51 थी वह 14 जून तक बढ़कर 2.5 पहुंच गई। कोरोना की सैंपलिंग काफी कम होने के बाद भी बीते 14 दिनों में 249 नए मरीज मिल चुके हैं।

एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। एक जून को जहां 63 एक्टिव मरीज थे, 14 जून तक उनकी संख्या 127 पहुंच गई। साथ ही जिले में बुधवार को 26 मरीज पाए गए। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक बुधवार को नगर निगम सभागार में हुई। इसमें सीएमओ नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी ने कोविड को लेकर जिले में सैंपलिंग बढ़ाने और इसकी रोकथाम को जरूरी कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान एसीएमओ डॉ. टीके टम्टा, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. अनुपमा हयांकी, सीएमएस डॉ. उषा जंगपांगी, डॉ. मणि भूषण पंत, डीईओ डॉ. अजय शर्मा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, अजय भट्ट, प्रमोद भट्ट रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments