Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयकेंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी,दस मिनट के...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी,दस मिनट के अंदर दो कॉल

देहरादून: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी मिली हैI किसी अज्ञात शख्स ने दो बार कॉल करके धमकी दी। इस खबर के बाद पुलिस विभाग में हडकंप मच गया हैI

जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात शख्स ने गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत मिलने पर नागपुर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी कॉलर को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। अज्ञात कॉलर ने 10 मिनट के अंदर दो बार कॉल करके धमकी दी। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दोनों धमकी भरे कॉल गडकरी के नागपुर स्थित कार्यालय में सुबह 11.30 बजे और 11.40 बजे आए थे। 
नागपुर के डीसीपी राहुल मदाने ने बताया कि नितिन गडकरी को दो धमकी भरे फोन कॉल आए थे। डिटेल मिल रहे हैं और हमारी क्राइम ब्रांच सीडीआर पर काम करेगी। एक विश्लेषण चल रहा है। मौजूदा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मंत्री गडकरी के कार्यक्रम स्थल पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments