Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसोमवार से शुरू हो गयी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

सोमवार से शुरू हो गयी कांवड़ यात्रा, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद

हरिद्वार: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा सोमवार से शुरू हो गयी है। यात्रा की तैयारियों को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये है। नीलकंठ मेला क्षेत्र में 894 पुलिसकर्मियों की सुरक्षा में शिवभक्त महादेव के दर्शन और जलाभिषेक करेंगे। मेला क्षेत्र की पलपल की गतिविधियों पर 74 सीसीटीवी कैमरे और तीन ड्रोन से नजर रखी जायेगी। हालांकि किसी भी आतंकी घटना की आशंका के मद्देजनर एंटी टेरेरिस्ट स्क्वाड की तैनाती भी इस बार की गई है।

मेला क्षेत्र में पुलिस ने 7 खोया-पाया केंद्र स्थापित किए हैं। केंद्रों में तैनात पुलिसकर्मियों को डिजिटल सिस्टम से भी जोड़ा गया है, जिससे तत्काल किसी भी शिवभक्त के खोने की जानकारी जल्द पहुंच सके। बीन नदी में बरसात के दौरान बाढ़ की स्थिति में ट्रैक्टर और जेसीबी की व्यवस्था की जा रही है। एसडीआरएफ और क्यूआरटी की दो-दो टीमों के साथ जल पुलिस के गोताखोरों को भी कांवड़ियों की सुरक्षा में लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार सुपर जोन में एएसपी, सात जोन में सीओ स्तर के अधिकारी और सेक्टर में निरीक्षक व उपनिरीक्षक पर सुरक्षा का जिम्मा होगा। पुलिस के आलाधिकारियों ने कांवड़ यात्रा ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को खासकर व्यवहार संयमित रखने के निर्देश दिए हैं।

औचक निरीक्षण में तैनाती स्थल से किसी के भी गायब मिलने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। वहीं राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क से होकर गुजरने वाले नीलकंठ धाम के पैदल मार्ग पर यात्रा में शाम 6 बजे से लेकर सुबह 5 बजे तक आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है। वन्यजीवों के खतरे के मद्देनजर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए यह फैसला लिया गया है। दिन में पुलिस और राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के वनकर्मियों की टीम मार्ग पर नियमित पेट्रोलिंग करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments