Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएस संधू ने केदारनाथ पहुंच लिया निर्माण कार्यों का जायजा

सीएस संधू ने केदारनाथ पहुंच लिया निर्माण कार्यों का जायजा

रुद्रप्रयाग /केदारनाथ: मुख्य सचिव डाॅ. एस. एस. संधु एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर केदारनाथ धाम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धाम में चल रहे निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर किए जा रहे निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस मौके पर मुख्य सचिव ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना भी कीI

केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण एवं निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव ने जिलाधिकारी एवं अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में कार्यदायी संस्थाओं द्वारा जो भी निर्माण कार्य किए जा रहे हैं उन कार्यों को त्वरित गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

सीएस ने निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाओं द्वारा निर्माण सामग्री की भी उपलब्धता निरंतर बनी रहे ताकि निर्माण कार्यों में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।अधीक्षण अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए कि चिनूक हैलीकाॅप्टर के माध्यम से जो भी आवश्यक निर्माण सामग्री उपलब्ध कराई जानी है उसे प्राथमिकता से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए, साथ ही निर्माण कार्यों को त्वरित गति से करने के लिए श्रमिकों की संख्या को बढ़ाने के भी संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए।

केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए जा रहे आवासों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्माणाधीन आवास हैं उनका कार्य शीघ्रता-शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें इसके लिए उन्होंने मंदिर परिसर के समीप जो भी तीर्थ पुरोहितों के आवास निर्माणाधीन हैं तथा मंदिर में दर्शन करने आ रहे तीर्थ यात्रियों के कारण कार्य करने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है तो इसके लिए उन्होंने यात्रा मार्ग को डायवर्ट करने के निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके।

मुख्य सचिव ने इस दौरान श्रमिकों से भी बातचीत की तथा उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम में श्रमिक विषम कठिन परिस्थितियों में कार्य कर रहे हैं तथा श्रमिकों को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने के साथ उनके रहने, खाने व स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखा जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने मुख्य सचिव को केदारनाथ धाम में चले रहे निर्माण कार्यों की जानकारी देते हुए आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से यथा शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करवाया जाएगा।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, अधीक्षण अभियंता लोनिवि राजेश शर्मा, मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिरुद्ध काला एवं संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments