Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदार धाम में 15 मई तक पंजीकरण पर रोक, मौसम विभाग का...

केदार धाम में 15 मई तक पंजीकरण पर रोक, मौसम विभाग का पूर्वानुमान. मौसम रहेगा खराब

देहरादून: मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए केदारनाथ यात्रा के लिए होने वाले नये पंजीकरण पर 15 मई तक रोक लगा दी गई हैI वहीं पूर्व में जिन यात्रियों ने पंजीकरण कराया है उन्हें दर्शन करने दिया जायेगाI इसके अलावा केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए 13 मई तक 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके हैं। वहीं, धाम में अब तक सबसे अधिक 1.74 लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

संयुक्त निदेशक पर्यटन योगेंद्र गंगवार ने जानकारी दी है कि मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के बाद 15 मई तक नए पंजीकरण पर रोक रहेगी लेकिन जो यात्री पहले पंजीकरण कर चुके हैं वे यात्रा कर सकेंगे।

इसके अलावा चारों धाम में अब तक पांच लाख से ऊपर यात्री दर्शन कर चुके हैं, 7 मई को मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ धाम में सबसे अधिक 1,74,601 यात्री दर्शन कर चुके हैं, जिसमें 9,753 पुरुष, 5,778 महिला समेत 217 बच्चे शामिल हैंI वहीं 13 मई तक 1.45 लाख यात्री पंजीकरण करा चुके है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments