Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदस दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

दस दिवसीय डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का समापन

रुद्रप्रयाग। भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से विकासखंड अगस्त्यमुनि के कोठगी गांव में आयोजित दस दिवसरीय डेयरी फार्मिग प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया है। 20 जनवरी से आयोजित शिविर में 26 ग्रामीण महिलाओ ने प्रतिभाग किया। इस दौरान महिलाओ को डेयरी फार्मिग व बर्मी कंपोस्ट बनाने सहित जैविक खेती का प्रशिक्षण दिया गया।
आरसेटी के निदेशक किशन सिहं रावत ने बताया कि डेयरी व्यवसाय पहाड की भौगोलिक परिस्थिति के हिसाब से उन्नत व्यसाय है। उन्होने कहा कि बाजार में दुध व दुध से बने उत्पादो की काफी मांग है। पहाडो की अधिकाश मातृशक्ति पशुपालन और कृषि कार्य से जूडी है। लेकिन आज भी अधिकाश पौराणिक तरीको से ही कार्य कर रही है। प्रशिक्षण में महिलाओ को पशुपालन से उन्नत लाभ प्राप्त के साथ ही पशु नश्ल सुधार दुग्ध व्यवसाय व बर्मी कंपोस्ट की जानकारी दी गई। उन्होने महिलाओ को बैंकिग, डिजिटल बैंकिग, वितीय साक्षरता की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान आरसेटी की मुल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 25 प्रतिभागियों ने सफलता हासिल की। इस दौरान आरसेटी के पूर्व निदेशक विनोद गुप्ता, संकाय सदस्य वीरेन्द्र बर्त्वाल, मास्टर ट्रेनर राकेश बिष्ट, संदीप पाण्डेय, सोनाली देवी, अनीता, दिक्कु देवी, सविता देवी, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments