Latest news
सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे डा. अंबेडकरः राज्यपाल हम देवभूमि उत्तराखंड के सांस्कृतिक मूल्यों और डेमोग्राफी को संरक्षित रखने को संकल्पबद्धः सीएम धामी उत्तराखंड चार धाम यात्रा 2025 द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर जी के कपाट 21 मई को खुलेंगे जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में ब्लड बैंक निर्माण कार्य युद्धस्तर पर उत्तरकाशी की डामटा क्षेत्र के चामी में हुई दुर्घटना बाबा साहेब डा भीमराव अम्बेडकर हैं युगदृष्टा: मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सस्ती और निर्वाध विद्युत आपूर्ति वाला राज्य, अनौचित्यपूर्ण है कांग्रेस का प्रदर्शनः चौहान राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने डोईवाला स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की बदरीनाथ धाम यात्रा कपाटोत्सव कार्यक्रम-गाडू घड़ा तेलकलश यात्रा 22 अप्रैल को राजदरबार नरेंद्रनगर से शु...

[t4b-ticker]

Tuesday, April 15, 2025
Homeउत्तराखण्ड6 दशक तक जनता के साथ अन्याय करने वाले कर रहे न्याय...

6 दशक तक जनता के साथ अन्याय करने वाले कर रहे न्याय यात्रा का ढोंगः चौहान

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस द्वारा आयोजित भारत न्याय यात्रा पर निशाना साधते हुए तंज कसा  कि 6 दशकों तक सत्ता में रहकर जनता के साथ अन्याय करने वाले अब न्याय यात्रा का ढोंग कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद 3 राज्यों में मिली हार ने बता दिया कि भारत तो जुड़ा हैं और कांग्रेस की मंशा खुद को  जोड़ने की थी। पार्टी मुख्यालय में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि जिन्होंने पहले भारत जोड़ो यात्रा निकाली उसका परिणाम यह हुआ कि
 3 राज्यों में उनकी सरकारों को जनता ने उखाड़ दिया। क्योंकि यात्रा के दौरान देश ने बखूबी देखा कि देश तोड़ने की साजिशों में लिप्त संस्थाओं, राष्ट्र विरोधी सोच को आगे बढ़ाने वाले एक्टिविस्ट और धारा 370 के समर्थन से कश्मीर को देश से तोड़ने की सोच रखने वाले नेता भारत जोड़ने के झूठे नारे दे रहे थे। यही वजह है कि जनता ने तीन राज्यों के चुनाव परिणाम में बता दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट भारत विकसित देश बनने की यात्रा पर अग्रसर है। लिहाजा यदि कांग्रेस को कुछ जोड़ना ही है तो अपनी पार्टी को राष्ट्रीय भावना से जोड़ने की जरूरत है।  
कांग्रेस लगभग 60 वर्षों तक जनता के साथ अन्याय किया है । इनकी सरकारों ने अपने भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाकर देश के विकास को अवरूद्ध किया । राजनीति में जातिवाद, क्षेत्रवाद को मजबूत किया और देश की सुरक्षा करने वाली सेना को कमजोर रखने का काम किया। यही पार्टी है जिसकी सरकार ने आपातकाल लगाकर जनता के मौलिक अधिकारों को छीन कर उनकी स्वतंत्रता के साथ सबसे बड़ा अन्याय किया।
उन्होंने कटाक्ष कर कहा कि यह न्याय यात्रा भारत के लिए नही बल्कि कांग्रेस के साथ न्याय करने की यात्रा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जनता कांग्रेस के साथ इस यात्रा के बाद भी न्याय करेगी और उन्हें लोकसभा चुनावों में शेष राज्यों से भी उखाड़कर उनके अब तक किए अन्याय का जवाब देगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments