Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeराष्ट्रीयबेटी श्रेयसी की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेना में मेजर पद पर...

बेटी श्रेयसी की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेना में मेजर पद पर पदोन्नति होने पर गदगद हुए निशंक

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी श्रेयसी की अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सेना में मेजर पद पर पदोन्नति हुई। जिस पर निशंक ने कहा कि यह दिन उनके लिए अपार गौरव एवं गर्व से अभिभूत करने वाला है। सेना ज्वाइन करने से पहले विदेश में लाखों के पैकेज पर नौकरी करती थीं। लेकिन देश सेवा की इच्छा रखने वाली श्रेयसी ने नौकरी छोड़ी और भारत आकर सेना में भर्ती हुई।

यहां औसतन हर परिवार से एक व्यक्ति सेना में भर्ती होकर राष्ट्र को अपनी सेवाएं समर्पित करता है। निशंक ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उनकी बेटी ने देवभूमि की इस स्वर्णिम एवं गौरवपूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाया है। हमारी बेटियां जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर समाज एवं राष्ट्र को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड सहित देश की सभी बेटियों से आह्वान करते हैं कि वे देश की सेना के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों का भी कॅरिअर के रूप में चुनाव करें एवं स्वयं अपने को, अपने समाज को और अपने राष्ट्र को गौरवान्वित करने का कार्य करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments