Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसायूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

यूटिलिटी खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल

देहरादून: यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला की हालत गंभीर है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह श्म्भर क्वानू गांव से यूटिलिटी विकासनगर की ओर जा रही थी। तभी शम्भर खेड़ा और क्वानू मैलोत के बीच यूटिलिटी गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है। ग्रामीणो की मदद से घायल महिला को खाई से निकालकर निजी वाहन से उपचार के लिए विकासनगर भिजवाया गया है। यूटिलिटी में तीन लोग सवार थे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक महिला गंभीर घायल है। सूचना मिलने के बाद एडीएफआर और तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments