Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डजियारत के लिए आये दो नौजवानों की मौत

जियारत के लिए आये दो नौजवानों की मौत

हरिद्वार: हरिद्वार में अलग-अलग घटनाओं में जियारत के लिए आये दो अकीदतमंद नौजवानों की मौत हो गई। पहली घटना शाह मंसूर मजार की है जबकि दूसरी मौत कलियर शरीफ में नहर में डूब जाने से हुई।

ज्वालापुर कोतवाल महेश जोशी ने बताया की लोधा मंडी का रहने वाला युवक शादाब पुत्र मीर हसन कुछ साथियों के संग जियारत के लिए शाह मंसूर मजार पर जा रहा था। मजार से कुछ पहले ही उसकी संदिग्ध अवस्था में अचानक मौत हो गई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवक की मौत की सूचना के बाद मोहल्ले में गम का माहौल है।

दूसरी घटना कलियर शरीफ में हुई, जहां उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के राजद्वार से सेवी नाम का युवक परिजनों के साथ ज़ियारत के लिए आया था। नहर में नहाते समय पांव फिसलने से वह तेज बहाव में बह गया। लोगों के प्रयास के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। कलियर थाना प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि जल पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments