Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की कर रही तैयारी

देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की कर रही तैयारी

देहरादून: टमाटर के दामों को देखते हुए देहरादून मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके लिए समिति ने कर्नाटक के एक व्यवसायी से संपर्क किया है। अफगानिस्तान से 60 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से टमाटर खरीदा जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार से अनुमति ली जाएगी।

दरअसल, उत्तराखंड के साथ ही पूरे देश में टमाटर के दाम आसमान छूं रहे हैं। बढ़ती कीमतों को देखते हुए कंज्यूमर अफेयर मिनिस्ट्री को भी इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। देश के कई राज्यों में तो टमाटर सौ से तीन सौ रुपये किलो तक बिक रहा है।

देहरादून में भी कुछ समय पहले तक टमाटर दो रुपये प्रति किलो तक बिका। हालांकि दून जिला प्रशासन ने लोगों को राहत देने का प्रयास किया है और दाम 80 से 110 रुपये प्रति किलो फिक्स किए हैं, लेकिन लगातार बारिश होने के कारण दामों में कमी की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में मंडी समिति अफगानिस्तान से टमाटर खरीदने पर विचार कर कर रहा है।

बताया जा रहा है कि इसके लिए मंडी समिति की कर्नाटक के एक व्यवसायी से बात भी चल रही है। जो 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से अफगानिस्तान से टमाटर दिलाने की बात कह रहा है। हालांकि देश के बाहर से टमाटर खरीदने के लिए मंडी समिति को केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से अनुमति लेनी पड़ेगी। अनुमति मिलने के बाद ही इस पर आगे बढ़ा जाएगा। सचिव मंडी समिति विजय थपलियाल ने बताया कि इस मामले में केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय से वार्ता की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments