Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून फोटोग्राफर ऐसोसिएशन ने किया दो दिवसीय कैमरा सर्विस कैम्प का आयोजन

देहरादून फोटोग्राफर ऐसोसिएशन ने किया दो दिवसीय कैमरा सर्विस कैम्प का आयोजन

देहरादून। देहरादून फोटोग्राफर ऐसोसिएशन (डीपीए) द्वारा एमडीडीए कॉम्प्लेक्स घंटाघर के निकट दो दिवसीय निशुल्क कैमरा सर्विस कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन निर्वतमान मेयर सुनील उनियाल गामा और बीजेपी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा ने अपने संबोधन में कार्यक्रम को बेहद सफल बताया। उन्होंने कहा कि देहरादून के फोटोग्राफर्स के लिए डीपीए द्वारा जितनी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं वास्तव में उनकी और एसोसिएशन के अधिकारियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरेंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि डीपीए के सदस्यों के सुख दुख में हमेशा हमारे पदाधिकारी आगे रहते हैं। उनके लिए स्वास्थ्य कैंप के साथ ही वर्तमान तकनीकों से रूबरू कराने के लिए वर्कशॉप लगाई जाती हैं। उन्होंने कैमरे रिपेयर स्पेलिस्ट मयंक राव एवं उनकी टीम का इस निशुल्क सर्विस कैम्प के लिये आभार व्यक्त किया। इस दो दिवसीय निशुल्क कैमरा सर्विस कैम्प मे लगभग 400 कैमरो की सर्विस निशुल्क की जाएगी। इस शुभ अवसर पर ऐसोसिएशन अध्यक्ष बिरेन्द्र रावत, सचिव जोगेश खन्ना, कोषाध्यक्ष परमीत सिंह खुराना, उपाध्यक्ष दिलबाग एवं सभी फाउण्डर्स अधिकारी, कोर कमेटी सदस्य एवं वरिष्ठ फोटोग्राफर आर के गोयल उपस्थित थे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments