Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना...

पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने डीजी सूचना से शिष्टाचार भेंट की

देहरादून। पब्लिक रिलेशन सोसायटी ऑफ इंडिया देहरादून चैप्टर के प्रतिनिधिमंडल ने मीडिया सेंटर सचिवालय में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी से शिष्टाचार भेंट की। सूचना महानिदेशक ने पीआरएसआई की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनसंपर्क की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि पीआरएसआई उत्तराखंड की छवि को देश दुनिया के सामने रखने में सहयोगी बनेगा। योजनाओं को सही तरीके से आमजन तक पहुंचाने में सभी विभागों और संगठनों को मिलकर काम करना होगा। इसमें पीआरएसआई सहायक हो सकता है। जनसंपर्क क्षेत्र को मजबूत करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा।
सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि बेहतर परिणाम के लिए आधुनिक सूचना तकनीक को अपनाना होगा। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म का उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि पीआरएसआई जनसंपर्क के क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा संगठन है। लगभग प्रत्येक राज्य में इसकी शाखाएं हैं। उत्तराखंड की विशेषताओं और संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने में पीआरएसआई महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकता है। पीआरएसआई देहरादून के अध्यक्ष रवि बिजारनिया ने कहा कि पीआरएसआई द्वारा सभी विभागों और संगठनों के जनसंपर्क कर्मियों को एक प्रभावी प्लेटफार्म उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। सचिव अनिल सती ने पीआरएसआई के क्रियाकलापों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर पीआरएसआई के कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य मनोज सती, प्रियांक भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments