Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधउत्तरकाशी से दून में इलाज कराने आई महिला की सोने की चेन...

उत्तरकाशी से दून में इलाज कराने आई महिला की सोने की चेन लूटी, मुकदमा दर्ज

देहरादून : राजधानी में लगातार लूट की घटनाए सामने आ रही है। रविवार शाम को बाइक सवारों ने उत्तरकाशी से इलाज करवाने देहरादून आई एक महिला की सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

नेहरू कालोनी थाने में दी शिकायत में उत्तरकाशी मुख्य बाजार की रहने वाली भजनी कपूर ने बताया कि वह अपना इलाज करवाने के लिए देहरादून आई थी। आजकल वह अपनी बहन के घर अजबपुर में रह रही है। वह रविवार शाम को घूमने के लिए निकली। वापसी के समय साकेत कालोनी के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवक रास्ता पूछने के बहाने उनके पास आए और उनके गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए।

इंस्पेक्टर नेहरू कालोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। पुलिस के हाथ कुछ सुराग लगे हैं, जिसके आधार पर आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments