Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम एवं एसपी ने किया गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण

डीएम एवं एसपी ने किया गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण

तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ की यात्रा तैयारियों की समीक्षा

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी उत्तरकाशी व एसपी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा तैयारियों की समीक्षा भी की।

जनपद उत्तरकाशी देवभूमि में चारधाम यात्रा के लिये विख्यात है। यहाँ पर चारधाम यात्रा का प्रथम पड़ाव मां यमुना का पवित्र धाम यमुनोत्री एवं मां गंगा की उद्गम स्थली गंगोत्री धाम स्थित है। हर साल लाखों की तादाद में श्रृदालु दोनों धामों की यात्रा के लिए यहाँ पहुँचते हैं। चारधाम यात्रा 2023 के सुगम व सुचारु संचालन के लिए उत्तरकाशी पुलिस प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं।

जिलाधिकारी उत्तरकाशी, अभिषेक रुहेला एवं पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी, अर्पण यदुवंशी ने उत्तरकाशी मुख्यालय से लेकर गंगोत्री तक गंगोत्री धाम यात्रा रुट पर जुटाई गयी आधारभूत सुविधाओं (शौचालय, पानी, मेडिकल, एटीएम, विश्राम गृह, धाम पर चेंजिग रुम आदि) व निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। यात्रा रुट पर मुख्य पड़ावों व दुर्घटना सम्भावितध्संवेदनशील स्थानों का जायजा लेकर सम्बन्धित विभागों को वहां पर व्यवस्थायें समय से दुरस्थ करने के निर्देश दिये गये।

इस दौरान डीएम एवं एसपी ने रुट व धाम पर पडने वाले पर्यटन पुलिस चैकियों, ड्यूटी प्वाइंट, यात्री पंजीकरण केन्द्र, स्वास्थ्य केन्द्रों आदि का भौतिक निरीक्षण कर वहां पर कर्मचारियों की रहने,खाने की प्रोपर व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये। गंगोत्री मे धाम के तीर्थ पुरोहितों व मन्दिर समिति के साथ बैठक कर यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर यात्रा के बेहतर संचालन हेतु चर्चा एवं परिचर्चा की गयी।

इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक यातायात प्रशान्त कुमार, बीआरओ, लोक निर्माण विभाग, जलसंस्थान, नगरपालिका व यात्रा से जुडे अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments