Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को डीएम ने दिए युद्धस्तर पर...

डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को डीएम ने दिए युद्धस्तर पर कार्यवाही के निर्देश

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने डेंगू की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण हेतु युद्धस्तर पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है। जिसके अनुपालन में सभी रेखीय विभागों के अधिकारी कन्ट्रोलरूम से प्राप्त होने वाली समस्याओं पर समाधान की कार्यवाही कर रहे। जिलाधिकारी मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि स्कूल प्रबन्धकों, प्रधानाचार्यों से समनव्य करते हुए स्कूलों में बच्चों को पूरी बाजू के कपड़ों में बुलाएं साथ इसकी नियमित मॉनिटिरिंग भी की जाए। साथ ही निर्माणधीन साईटों, संस्थानों, प्रतिष्ठानों अदि में पानी जमा न हो इसको गंभीरता से देख लिया जाए। उन्होंने जनपद वासियों से अनुरोध किया डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर जांच कराएं तथा किसी भी प्रकार की शिकायत, सहायता, परामर्श के लिए टोल फ्री न0 18001802525 पर कॉल करें।  
कन्ट्रोरूम में आज डेंगू के अलावा हार्ट की बीमारी हेतु भी आया कॉल कॉलर नावेद द्वारा बताया हमारी मरीज़ को हार्ट की दिक़्क़त है और बीपी भी बढ़ा हुआ है हॉस्पिटल में बेड की आवश्यकता का कॉल डीआईसीसीसी सेंटर में प्राप्त हुआ, टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए बेड की उपलब्धता कि जाँच कि गई।
दून हॉस्पिटल में बेड की उपलब्धता पायी गई, मरीज़ को तुरंत बेड उपलब्ध करवाया गया। डीआईसीसीसी सेंटर में डोनर्स में तैयार की लिस्ट द्वारा , डीआईसीसीसी सेंटर से डॉक्टर्स द्वारा डोनर्स को कॉल कर काउंसलिंग की गई , जिसके परिणाम स्वरूप  प्लेटलेट्स की ज़रूरत होने पर आज अलग अलग ब्लड ग्रुप के  40 लोगों को डोनर्स उपलब्ध करवाये गये, जिससे 40 डेंगू मरीज़ों को प्लेटलेट्स  मिल पायी। आज समय 6 बजे तक  कुल प्राप्त कॉल 105 काल प्राप्त हुए। जिनमें प्लेटलेट्स हेतु प्राप्त कॉल 45 प्राप्त हुई जिनका समाधान किया गय, हॉस्पिटल बेड हेतु प्राप्त कॉल 4, समाधान 4, डॉक्टर काउंसलिंग 17, फोगिंग हेतु कॉल्स 39 कॉल प्राप्त हुई जिनमें से 25 का समाधान किया गया शेष पर कार्यवाही की जा रही है।  कन्ट्रोलरूम स्थापित होने से अभी तक  कुल प्राप्त शिकायत 285 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका अधिकतर का समाधान कर लिया गया है, शेष पर कार्यवाही गतिमान है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments