Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डजनपद में डीएम के प्रयासों से जिलाधिकारी कार्यालय पत्र प्रबन्धन सिस्टम है...

जनपद में डीएम के प्रयासों से जिलाधिकारी कार्यालय पत्र प्रबन्धन सिस्टम है तैयार

देहरादून। जनमानस की सुगमता हेतु जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रार्थना पत्र एवं शिकायतों की प्रभावी मॉनिटिरिंग के लिए आनलाईन सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज विकासभवन सभागार में जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त आवेदन, प्रार्थना पत्र, शिकायतों की प्रभावी मॉनिटिरिंग के लिए तैयार किये जा रहे ऑनलाईन मॉनिटिरिंग सिस्टम प्रजेंनटेशन देखा।
जिलाधिकारी कार्यालय लेटर मॉनिटिरिंग सिस्टम से के स्थापित होने से जहां आवेदन की सटीक जानकारी मिल पाएगी वही आवेदन के निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य सम्पादित हो सकेंगे। जनमानस की सुविधा के लिए विकसित किये जा रहे इस प्रणाली से जहां कार्यों में और अधिक पारदर्शिता आएगी वहीं जनमानस को अपने प्रार्थना पत्र की स्थिति तथा उस की गई कार्यवाही तथा किस पटल पर आवेदन है की पूर्ण जानकारी मिल सकेगी। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों के अनुश्रवण हेतु एक कन्ट्रोल मुख्य विकास अधिकारी तथा दूसरा कलेक्टेªट प्रभारी अधिकारियों के पास रहेगा। इसके प्रचार-प्रचार हेतु विभिन्न स्थानों कार्यालयों में सूचना चस्पा की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकरी हरिगिर, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला प्रोबेशन अधिाकारी मीना बिष्ट सहित सम्बन्धित कम्पनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments