Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने मूकबधिर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों संग मिलकर बांटी दीपावली की...

डीएम ने मूकबधिर महिलाओं, किशोरियों एवं बच्चों संग मिलकर बांटी दीपावली की खुशी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने नारी निकेतन में रह रही मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की। इस दौरान एक मूकबधिर संवासिनी ने गीत गाकर सुनाया। जिलाधिकारी इस दौरान नारी निकेतन में रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर रंगरोगन कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से बात की। वहीं नारी निकेतन में दो किशोरी जो व्यवसायिक कोर्स करना चाह रही थी किन्तु धन की समस्या थी, जिस पर डीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कोर्स हेतु धनराशि की स्वीकृति उन्होनें कहा कि जो बच्चा पढना चाहता है उसकी किसी भी हालत में पढाई नही रूकेगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए नारी निकेतन में रह रही प्रत्येक किशोरी, महिला, बालिकाओं का पूर्ण विवरण तथा नारी निकेतन में रहने का कारण, पारिवारिक विवरण तथा किस आदेश पर रह रही हैं का सम्पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही एनआईबीएच एवं राफेल से विशेषज्ञ के माध्यम से मूकबधिरों की जानकारी प्राप्त करें। मूक बधिरों, किशोरियों को उनके परिजनों से मिलाने का किया जाएगा हरंसभव प्रयास।
जिलाधिकारी ने नारी निकेतन में महिला/किशोरियों द्वारा बनाये गए उत्पादों को देखा तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया कि महिलाओं द्वारा बनाये गए उत्पादों को क्रय करें, जिससे भिक्षावृत्ति से रेस्क्यू किये गए बच्चों तथा अन्य जरूरतमंदो को दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नारी निकेतन में सीवर लाईन की ब्लाकेज को एक सप्ताह में ठीक कर आख्या प्रस्तुत करें साथ ही जो भी कार्य होने हैं उसके प्रस्ताव भेजें। कहा कि नही होने दी जाएगी धन कमी। उन्होेंने निर्देश दिए कि फर्नीचर, उपकरण एंव अन्य आवश्यकताएं हैं तो उसकी मांग करें।नारी निकेतन में 2 अतिरिक्त भवन निर्माण हेतु आरईएस के अधिकारियों को आंगणन कर अगले माह से कार्य शुरू करने को निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी कार्मिकों से मिले तथा उनकी समस्याएं पूछी, उन्होंने कहा कि कार्मिकों द्वारा बताई गई समस्याओ का हरसंभव निराकरण करने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, पुलिस विभाग एवं जल संस्थान आरईएस अदि सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments