Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर...

डीएम ने चारधाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं परखीं

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने चारधाम यात्रा की रजिस्ट्रेशन एवं ट्रांजिट कैंप का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। जिलाधिकारी ने आईएसबीटी पर स्थापित किये जा रहे नये रजिस्टेªशन काउंटर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल नये कांउटरों से भी रजिस्टेªशन प्रक्रिया प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने संचालित रजिस्टेªशन कांउटर का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को सुगम व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
जिलाधिाकरी ने निर्देशित किया कि यात्रियों को स्लॉट के सम्बन्ध में जानकारी दी जाए तथा यात्रियों के ठहरने आदि व्यवस्थाओं को व्यवस्थित तरीके करें। साथ ही धर्मशाल, होटल, रेस्टोरेंट आदि पर रेट लिस्ट चस्पा की जाए, ताकि यात्रियों से किसी प्रकार की ओवररेट न लिए जा सकें।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रियों हेतु पेयजल, शौचालय आदि समुचित मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित तरीके से करने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसी भी यात्री को कोई असुविधा न हो इसका ख्याल रखें तथा ट्रांजिट कैंप में बनाए गए कैम्प चिकित्सालय दवाई आदि सभी व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए। ट्रांजिट कैम्प में यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंनं यात्रियों से वार्ता करते हुए उनके हॉलचाल जाने। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश शैलेन्द्र सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश कुमकुम जोशी, संयुक्त निदेशक पर्यटन श्री गंगवार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments