Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया

डीएम ने वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया

पिथौरागढ़। जनपद के महत्वपूर्ण स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयासों के क्रम में जिलाधिकारी रीना जोशी ने नगर पालिका पिथौरागढ़ क्षेत्रान्तर्गत स्थित वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण किये जाने को लेकर वरदानी पार्क का स्थलीय निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग विनोद जोशी को निर्देश दिये कि वरदानी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों की डीपीआर शीघ्र तैयार की जाय। उन्होंने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्यों के अंतर्गत पार्क के चारों ओर लाईट लगाने, एक्रेलिक अक्षरों में मेरा पिथौरागढ़ लिखने, पार्क के मैदान के सुधारीकरण, पार्क के चारों ओर रेलिंग लगाने तथा बैठने हेतु सीट निर्माण, पार्क के अंदर स्थित पुराने व्यू प्वाइंट का रंग-रोगन करने व बैठने हेतु बैंच की स्थापना करने, पार्क की सीढ़ियों में पत्थर बिछाने आदि कार्यों को करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग नीरज औली भी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments