Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डइन्वेस्टर समिट तैयारियों के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

इन्वेस्टर समिट तैयारियों के सौंदर्यीकरण कार्यों का डीएम ने किया निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने शहर में संचालित इन्वेस्टर समिट की तैयारियों के दृष्टिगत कराये जा रहे सौन्दर्यीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यों को गुणवत्ता के साथ तेजी पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने इसी रोड से आराघर, आराघर से प्रिंस चैक, चकराता रोड, किशननगर चैक आदि स्थलों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने सड़क के ब्लैक टॉप कार्य तेजी से करने तथा फुटपाथ कार्यों, वॉल पेंटिंग, भूमिगत विद्युत लाईन, ड्रेनज कार्यों हेतु बनाई जा रही नालियों को लिंक करते हुए, फुटपाथ एवं रंगरोगन कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने इसके लिए श्रमिकों की संख्या और बढाने तथा प्रत्येक साईट पर कार्मिक तैनात करने के निर्देश दिए ताकि कार्यों को गुणवत्ता एवं तेजी से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के दौरान अधि0अभि लोनिवि प्रवीण कुश, सहायक निदेशक सूचना बी.सी नेगी, विद्युत, आदि विभागों के अधिकारी, कार्मिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments