Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, लाइन में लगकर बनाया पर्चा

डीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण, लाइन में लगकर बनाया पर्चा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंुच लाइन में लगकर पर्चा बनावाया और उसके बाद अस्पताल का निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये।
शुक्रवार को यहां डीएम सविन बंसल सुबह खुद कार चलाकर ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यहां मरीजों के साथ लाइन पर लगकर पर्चा बनाया। इसके बाद पूरे अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम को अस्पताल में प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक गैरहाजिर मिले। उन्होंने तत्काल वेतन रोकने के निर्देश दिए। यहां निराश्रित वार्ड में मरीज जमीन पर लेटे हुए दिखने पर डीएम ने गहरी नाराजगी जताई। अस्पताल स्टॉफ को तलब किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी ड्यूटी पर नहीं मिले। इनके बारे में भी डीएम ने रिपोर्ट तलब की है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अस्पताल का उपस्थिति रजिस्ट्रर भी कब्जे में ले लिया है। डीएम के अस्पताल पहुंचने के करीब आधा घंटे बाद यहां स्टॉफ और चिकित्सकों को डीएम के पहुंचने की भनक लगी। डीएम ऑपरेशन थियेटर गए तो वह खाली पड़ा था। यहां कोई नहीं था। डीएम ने खाली होने की वजह पूछी तो कोई जवाब नहीं दे पाया। जिलाधिकारी ने अस्पताल से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड तहसील दिवस में तलब किया है। इसके बाद डीएम सविन बसंल एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण करने पहुंचे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments