Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में टावर लगवाने की शुरू...

डीएम ने हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में टावर लगवाने की शुरू की कावायद

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूणी हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में टेलीकॉम कंपनियों से टावर लगवाने की कवायद शुरू कर दी। प्रतिदिन त्यूणी हनोल मंदिर में महासू महाराज के दर्शन हेतु हजारों की संख्या में बाहरी राज्य एवं अन्य देशों से पहुंचने वाले श्रद्धालु को टेलीकॉम कंपनियों की नेटवर्क की सुविधा नहीं होने के चलते, प्राय स्थानीय एवं श्रद्धालुओं में अपने लोगों से वार्तालाप आदि समन्वय की समस्या बनी रहती है।
हनोल महासू महाराज के दर्शन एवं रात्रि निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  से स्थानीय लोगों ने नेटवर्क की समस्या को लेकर, टावर लगवाने की मांग की। जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को प्राथमिकता से नेटवर्क की समस्या को निस्तारण करने को कहा। जिलाधिकारी ने उक्त समस्या को गंभीरता से लेते हुए जनपद में सेवा प्रदत्त करने वाले टेलीकॉम कंपनियों को त्यूणी में प्राथमिकता के आधार पर टावर लगाने  के दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो टेलीकॉम कंपनी त्यूणी हनोल एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाएंगे उन्हें जनपद के अन्य क्षेत्र में टावर लगाने की अनुमति दी जाएगी।
जिलाधिकारी के इस निर्णय से स्थानीय लोगों में प्रसन्नता देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री की प्रेरणा से डीएम बंसल हनोल महासू महाराज मंदिर परिसर में ही मास्टर प्लान पर जल्द स्थानिकों एवं रेखीय विभाग की बैठक लेने जा रहे हैं। जिस पर उन्होंने उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा को बैठक की तैयारी करने के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डीएम बंसल मार्च माह को त्यूणी में रात्रि विश्राम पर रहेंगे। इस दौरान त्यूणी में ही बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन कर जनमानस की समस्याओं को मौके पर ही निस्तारण करेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments