Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने ली उद्योग मित्र समिति की बैठक

डीएम ने ली उद्योग मित्र समिति की बैठक

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में उद्योग मित्र समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उद्योग मित्र की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारण करें तथा औद्योगिक क्षेत्र में मूलभूत सुविधा सड़क, नाली स्ट्रीट लाईट आदि व्यवस्थाएं सुचारू रहें इसके लिए महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र सम्बन्धित विभाग से समन्वय करते हुए आंगणन तैयार करवायें।
जिलाधिकारी ने औद्योगिक आस्थान में मार्गों पर अतिक्रमण की समस्या पर नगर निगम  एवं नगर निकायों को अभियान चलाते हुए अतिक्रमण से मुक्त करने के निर्देश दिए। लालपुल औद्योगिक आस्थान मार्ग पर अतिक्रमण हटाने तथा सफाई व्यवस्था ठीक किये जाने की मांग पर नगर निगम देहरादून को कार्यवाही के निर्देश दिए साथ ही यातायात पुलिस पार्किंग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। औद्यागिक आस्थान सेलाकुई  में शौचालय निर्माण की समीक्षा करते हुए अवगत कराया गया कि शौचालय निर्माण पूर्ण हो चुका है तथा फिनिसिंग कार्य प्रगति पर है जल्द ही शौचालय संचालित हो जाएंगे।
आद्यौगिक आस्थानों में निर्माण कार्यों के दौरान विद्युत शटडाउन का समय का सुबह 07 से 12 बजे तक रखने  की उद्योग बन्धुओं की मांग पर जिलाधिकारी ने यूपीसीएल के अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए।  औद्योगिक आस्थान पर सड़क ठीक करवाने के अनुरोध पर महाप्रबन्धक जिला उद्योग को आंगणन तैयार करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने औद्यौगिक आस्थान मौहब्बेवाला के प्रवेश द्वार से अतिक्रमण  हटवाने के निर्देश उप नगर आयुक्त नगर निगम का दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अध्यक्ष उद्योग एसोसिएशन पंकज गुप्ता, राजीव अग्रवाल, अनिल मारवा, उप नगर आयुक्त नगर निगम गोपालराम बिनवाल, महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत,  यातायात निरीक्षक रविंकात, आरओ उत्तराखण्ड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड डॉ आर के चुर्वेवेदी, यूपीसीएल, पिटकुल, सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments