Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम ने स्वीकृत धनराशि एवं विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा...

डीएम ने स्वीकृत धनराशि एवं विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की समीक्षा की

टिहरी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा गुरुवार को रेल लाईन परियोजना हेतु जनपद में पुनर्वास एवं पुनःस्थापन (आर एण्ड आर) पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत/आवंटित ध्नराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि एवं कार्यों की प्रगति के संबंध में बैठक की गई।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे लाईन परियोजना हेतु जनपद में आर एण्ड आर पॉलिसी के अन्तर्गत स्वीकृत धनराशि एवं विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी ली गई। सभी अधिकारियों को जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण कर लिये गये, उनकी यूसी एवं फोटोग्राफ्स उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इसके साथ जिन विभागों द्वारा शेष धनराशि वापस की जानी है, उन्हें तत्काल कार्यवाही करते हुए धनराशि वापस करने को कहा गया, ताकि उस धनराशि का उपयोग अन्य प्रस्तावित योजनाओं में किया जा सके। सभी अधिकारियों को जन भावना के अनुरूप कार्य करने को कहा गया।
आरवीएनएल अधिकारी भूपेन्द ने बताया कि तीन नई योजनाओं यथा मलेथा में माधो सिंह भण्डारी भवन निर्माण कार्य, वाई जक्शन तथा ढालवाला क्षेत्र में रिवाड़ाखाला बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य हेतु धनराशि लोक निर्माण विभाग एवं सिंचाई विभाग को दे दी गई है। वहीं विभागीय अधिकारियों द्वारा पूर्ण हो चुकी योजनाओं, आवंटित को धनराशि के सापेक्ष व्यय की गई धनराशि एवं शेष धनराशि के संबध में अवगत कराया गया। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान देवप्रयाग द्वारा एक परियोजना हेतु पूर्व में आवंटित धनराशि में से शेष धनराशि को समायोजित करने तथा अतिरिक्त धनराशि की मांग की गई। बैठक में आईएएस प्रशिक्षु आसीमा गोयल, एडीएम के.के. मिश्र, ईई आरईएस मीनल गुलाटी, ईई विद्युत अमित आनन्द, ईई जल संस्थान टिहरी प्रशान्त भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments