Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम सविन बंसल व्यवस्थाएं परखने पंहुचे जिला अस्पताल, आम नागरिक की भांति...

डीएम सविन बंसल व्यवस्थाएं परखने पंहुचे जिला अस्पताल, आम नागरिक की भांति लाइन में लगकर बनवाया ओपडी पर्चा

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल आज प्रातः 09ः30 बजे निजी वाहन से जिला चिकित्सालय कोरोनेशन पंहुचकर आम नागरिक की तरह लाईन पर लगते हुए अपना ओपीडी पर्चा बनाया तथा ओपीडी व्यवस्था को परखा। इसी तरह निरीक्षण करते हुए उन्होंने चिकित्सालय में आमजनमानस के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी जुटाई। जैसे ही चिकित्सालय परिवार को जिलाधिकारी के अस्पताल में होने की भनक लगी तो आनन-फानन में सभी सम्बन्धित अधिकारी 10ः00 बजे के करीब चिकित्सालय में पंहुचे। सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने मानक के अनुरूप चिकित्सालय में सफाई व्यवस्था बनाये रखने तथा स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में आने वाली मरीजों एवं तीमारदरों को किसी भी प्रकार की अुसविधा न हो इस बात को गंभीरता से लेना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए कि चिकित्सालय में दवाई के कांउटर बढाए जाए एवं ओपीडी में चिकिक्सकों के डिस्पले साईनेज इत्यादि व्यवस्थित रूप से रखने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि चिकित्सालय में सुविधा बढाई जाए तथा इसके लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करें। उन्होंने चिकित्सालय में स्वच्छ पेयजल तथा शौचालय आदि में सफाई व्यवस्था बढाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सालय में उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं, सुविधाओं का एक-एक कर निरीक्षण किया तथा वार्डो में भर्ती रोगियों के हॉल-चाल पूछा तथा उपलब्ध चिकित्सा सुविधा के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निक्कू, सामान्य वार्ड, ओ.टी, डेगू वार्ड, आईसीयू, इमरजेंसी, का निरीक्षण किया तथा वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से वार्ता करते हुए उनका हॉलचाल जाना। उन्होंने भर्ती रोगियों को भर्ती के समय, चिकित्सकों की उपस्थिति एवं औषधियां दिए जाने की जानकारी ली तथा मरीजों से पूछा चिकित्सक बाहर से दवाई तो नही लिख रहें, जिस भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों ने बताया कि बाहर से दवाई नही लिखी है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित स्टाफ से उनकी समस्याए भी जानी। ओटी निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपरेशन थिएटर में उपकरणों की जानकारी लेते हुए, अतिरिक्त उपकरणों हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय को निर्देश दिए चिकित्सालय व्यवस्थाओं को निरंतर मॉनिटिरिगं करते हुए उसमें सुधार किये जाएं। चिकित्सालय में सभी सुविधाएं दुरूस्थ की जाए। आशा हेल्पलाईन डेस्क पर नियमित रूप से कार्मिक की उपस्थिति बनाये रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक वीएस चैहान, सहायक निदेशक व जिला सूचना अधिकारी बी.सी नेगी, पीआरओ कोरोनेशन प्रमोद पंवार आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments