Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन

कारगिल में उत्तराखंड के लाल मेजर प्रणय नेगी का निधन

देहरादून। कारगिल में तैनात उत्तराखंड के लाल प्रणय नेगी का निधन हो गया। प्रणव नेगी भारतीय सेना में मेजर के पद पर तैनात थे। मंगलवार 29 अप्रैल देर रात को ही परिजनों को मेजर प्रणव नेगी के निधन की खबर मिली। जिसके बाद घर में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के मुताबिक प्रणय नेगी डोईवाला के संगतिया वाला में अपने परिवार के साथ रहते है। प्रणव नेगी की उम्र 36 साल थी। इन दिनों वो कारगिल में तैनात थे। बताया जा रहा है कि सोमवार 29 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान अचानक मेजर प्रणव नेगी की तबियत खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। इस घटना के बाद मेजर प्रणव नेगी के घर में मातम छाया हुआ है। परिजनों का अपने लाल को याद करके बुरा हाल हो रखा है।
कान्हरवाला के पूर्व ग्राम प्रधान नरेंद्र नेगी ने बताया कि मेजर प्रणय नेगी 94 रेजीमेंट में भर्ती थे और इन दिनों कारगिल में तैनात थे। मेजर प्रणव नेगी दो बहनों के इकलौते भाई थे। प्रणय नेगी का डेढ़ साल का एक बेटा भी है। नरेंद्र नेगी ने बताया कि कल 29 अप्रैल शाम को ही उनकी प्रणव नेगी के परिजनों से बात हुई थी और रात को दस बजे ही परिजनों से पास उनके निधन को लेकर खबर आ गई। नरेंद्र नेगी ने बताया कि प्रणय नेगी मूल रूप से कीर्तिनगर टिहरी गढ़वाल के रहने वाले है, लेकिन उनका परिवार अब डोईवाला में मकान बनाकर रहता है। प्रणय नेगी की पढ़ाई मसूरी के सेंट जोसेफ स्कूल से हुई थी। प्रणय नेगी के निधन की खबर के बाद पूरा डोईवाला शोक में डूबा हुआ है। हर कोई प्रणय नेगी के घर जाकर अपने संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments