Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू व मलेरिया से बचाव को लोगों को किया जागरूक

डेंगू व मलेरिया से बचाव को लोगों को किया जागरूक

देहरादून। जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के नेतृत्व में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम की टीम ने आज चंन्दरनगर ,रेस्टकैंप ,रेसकोर्स ,धर्मपुर ,नेहरू कॉलोनी एवं डालनवाला क्षेत्र में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों को डेंगू से बचाव हेतु जागरूक किया। क्षेत्रवासियों को पम्पलेट के माध्यम से डेंगू व मलेरिया से बचाव की जानकारी दी एवं उसके लक्षणों के बारे में बताया।
जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया अचानक तेज सिर दर्द व बुखार का होना,मांसपेशियों तथा जोड़ मे दर्द होना तथा जी मिचलाना व उल्टी होना डेंगू के लक्षण है। उन्होने बताया कि डेंगू से बचाव हेतु पानी से भरे बर्तनों व टंकियों आदि को ढक कर रखें। उन्होने बताया कि डेंगू मच्छर दिन मे काटता है। इसलिए ऐसे कपड़े पहनें जो बदन को पूरी तरह ढक के रखे। जोशी ने बताया कि डेंगू के उपचार के लिए कोई खास दवा या वैक्सीन नही है। बुखार उतारने के लिए मरीज को पैरासिटामोल दिया जा सकता है लेकिन एस्प्रीन या इबुब्रेफिन का इस्तेमाल बिना चिकित्सक की सलाह के न करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments