Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

डेंगू का कहरः स्वास्थ्य सचिव डाक्टर ने अस्पतालों का किया निरीक्षण

हरिद्वार: शनिवार दोपहर स्वास्थ्य सचिव डाक्टर आर राजेश कुमार ने जिला अस्पताल, राजकीय महिला अस्पताल और मेला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला अस्पताल में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, डेंगू आइसोलेशन वार्ड, निराश्रित वार्ड बाल रोग विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने डेंगू आइसोलेशन वार्ड में भर्ती मरीजों से इलाज आदि को लेकर फीडबैक भी लिया।
महिला अस्पताल में उन्होंने निर्माणाधीन मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। बताया कि 15 दिनों के भीतर अस्पताल को हैंडओवर ले लिया जाएगा। इस पर उन्होंने सीएमओ को भी दिशा-निर्देश दिए।
मीडिया से बातचीत में स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जगजीतपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मार्च 2024 तक अस्पताल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा । 2024- 25 बैच की कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी।
उन्होंने बताया कि डेंगू को लेकर स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। इसे लेकर पैनिक होने की जरूरत नहीं है। बुखार पीड़ित मरीजों की रेपिड और एलाइजा जांच कराई जा रही है। उन्होंने कीटनाशक दवाइयां के छिड़काव के अलावा फॉगिंग आदि पर विशेष ध्यान देने को कहा है। कहा कि आमजन को डेंगू के कारण, लक्षण और बचाव की जानकारी भी दी जाए। इसको लेकर व्यापक अभियान चलाया जाए। टाइफाइड आदि की भी जांच हो रही है। डेंगू और टाइफाइड के मरीजों की भर्ती के लिए अलग-अलग वार्ड की व्यवस्था है। निरीक्षण के दौरान सीएमओ डाक्टर मनीष दत्त, जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डाक्टर सीपी त्रिपाठी, मेला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर राजेश गुप्ता, डा. संदीप निगम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments