Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डविभाग उपयोगिता प्रमाण पत्र 27 मार्च तक वित्त विभाग को भेजेंः मुख्य...

विभाग उपयोगिता प्रमाण पत्र 27 मार्च तक वित्त विभाग को भेजेंः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में समीक्षा बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष ईएसए एसएएससीआई 2023-24 के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा अनुमोदित कार्यों के सापेक्ष संबंधित विभागों द्वारा धनराशि अवमुक्त कराए जाने व उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा किए जाने की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 के अंतर्गत नाबार्ड पोषित योजनाओं के अंतर्गत विभागों हेतु निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष नए कार्यों की स्वीकृति व प्रतिपूर्ति लक्ष्यों के सापेक्ष नाबार्ड से धनराशि और अवमुक्त प्रतिपूर्ति कराए जाने की समीक्षा की गई।
बैठक में मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि भारत सरकार से जो धनराशि प्राप्त हुई है, उसका पूर्ण सदुपयोग सुनिश्चित करें एवं सतत योजनाएं डीएस उपयोगिता प्रमाण पत्र 27 मार्च तक वित्त विभाग को अवश्य भेज दिए जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव आनंद वर्धन, अपर सचिव सी रविशंकर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments