Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डडोईवाला और जॉलीग्रांट में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

डोईवाला और जॉलीग्रांट में आयोजित हुआ विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम

देहरादून। शहरी क्षेत्रों के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प यात्रा गुरुवार को डोईवाला और जॉलीग्रांट पहुंची। इस कार्यक्रम में बाल विकास, ग्रामीण, कृषि, स्वास्थ्य आदि विभाग उपस्थित रहे। इन विभागों द्वारा कार्यक्रम में स्टॉल्स भी लगाए गए थे, जिससे लोग जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी ले कर लाभान्वित हो सकें। संकल्प यात्रा के दौरान लोगों ने विकसित भारत बनाने की शपथ भी ली। इस दौरान मौजूद लोगों को मानीनय राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विकसित भारत को लेकर संबोधन सुनाया गया।
डोईवाला और जॉलीग्रांट में आयोजित संकल्प यात्रा कार्यक्रम में योजनाओं से वंचित कई लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया। डोईवाला और जॉलीग्रांट में आयोजित यात्रा कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक बृजभूषण गैरोला शामिल हुए। उन्होंने लोगों को भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ भी दिलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा विकसित भारत संकल्प यात्रा से जुड़ने का आह्वान भी किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि मौजूदा केंद्र सरकार समाज के दुर्गम क्षेत्रों में भी योजनाओं को पहुंचा रही है। श्री गैरोला ने कहा कि मौजूदा सरकार हर वर्ग का ध्यान रखते हुए योजनाओं को बनती है। उन योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार हो सके और वंचितों को उन योजनाओं से जोड़ा जा सके , उसके लिए पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। अपने संबोधन में श्री गैरोला ने विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक निर्णय लिये गये जिससे देश विकसित होने की राह पर है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसके लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई है।  दोनों स्थानों पर आयोजित मुफ्त चिकित्सा शिविर में कई लोगों की स्वास्थ्य सम्बन्धी जाँच की गई।साथ ही 16 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से जोड़ा गया। इसके अलावा बाल विकास परियोजना से 46 महिलाओं को कार्यक्रम में जोड़ा गया। पीएम आवास योजना का लाभ 09 लोगों को दिया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 09 लाभार्थियों को जोड़ा गया। इस दौरान महिलाओं को मुफ्त गैस चूल्हे भी वितरित किये गए। यात्रा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट आउट विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस कट आउट के साथ लोग यादगार के तौर पर तस्वीर भी ले रहे हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में लोगों को भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी से युक्त बुकलेट भी वितरित की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments