Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम के निर्देश पर विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में बढ़ी सुविधाएं

डीएम के निर्देश पर विकासनगर उप जिला चिकित्सालय में बढ़ी सुविधाएं

देहरादून। डीएम सविन बंसल ने उपजिला चिकित्सालय विकासनगर के निरीक्षण चिकित्सालय में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में चिकित्सालय में सुविधा बढ़ा दी गई है। जिलाधिकारी ने नवंबर माह में उप जिला चिकित्सालय विकासनगर का औचक निरीक्षण कर दिए थे आवश्यक दिशा निर्देश, बाहर से दवाई लिखने पर प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए डीएम ने चिकित्सकों को सख्त चेतावनी देते हुए निर्देश दिए थे कि यदि बिना ठोस कारण बाहर से दवाई लिखी गई तो कड़ी कार्रवाई संबंधित के विरुद्ध की जाएगी। वही चिकित्सालय में मरीजों के लिए फैसिलिटी बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए थे।
पंजीकरण कक्ष बढाने के निर्देशो के क्रम में पंजीकरण कक्ष की संख्या बडाकर 02 कर दी गयी है एवं चिकित्सालय की साफ सफाई के लिये सफाई कर्मचारियो एवं समस्त स्टाफ को भी साफ सफाई रखने के लिये आदेशित किया गया है, जिसका की नियमित निरीक्षण किया जा रहा है।चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के लिये भोजन की व्यवस्था हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा नामित धरा स्वयं सहायता समूह द्वारा किचन संचालित किया जा रहा है, एवं मरीजो को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।
चिकित्सालय मे चिकित्सको द्वारा बाहरी दवाईया लिखने की शिकायत पर कार्यवाही करते हुये सभी चिकित्सको को इ०डी०एल/चिकित्सालय में उपलब्ध दवाईयों को लिखने हेतु निर्देशत किया गया है। एस०एन०सी०यू० में माह अगस्त से माह अक्टूबर 2024 तक कुल 104 बच्चे एवं माह नवम्बर मे कुल 24 बच्चे भर्ती हुये है। मरीजांे के लिये प्रत्येक वार्ड, प्रसूती वार्ड/कक्ष में हीटर एव गर्म पानी हेतु पानी की केतली उपलब्ध करायी गयी है।
ई०एन०टी कक्ष में अस्थाई व्यवस्था पर चिकित्सालय मे कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तैनात किया गया है। इमरजेन्सी कक्ष मे रखे पुराने सामान को अन्यत्र स्थान पर रख दिया गया है, एवं इमरजेन्सी कक्ष को व्यवस्थित किया गया है। दवाई वितरण हेतु पूर्व में संचालित 01 काउंटर की संख्या बडाकर 02 की गयी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments