Latest news
कुंभ मेला 2027 की तैयारियां तेजः गंगा की स्वच्छता और अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष फोकस राज्य में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं को चिंता करने की आवश्यकता नहींः आयुक्त खाद्य घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहींः महाराज देवभूमि की धरोहर ‘देवतत्व’ को संवारने के लिए प्रयासरत धामी सरकार विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने राज्यपाल से की भेंट प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की 75.36 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति विधानसभा सत्र का तीसरा दिनः सड़क से लेकर सदन तक ‘घमासान’ कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण

[t4b-ticker]

Thursday, March 12, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

केदारनाथ धाम में दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के दर्शन करने मुंबई, महाराष्ट्र से पहुंचे तीर्थ यात्री वैभव ओढेकर ने अपने केदारनाथ धाम यात्रा का अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह अपने साथी के साथ पैदल चलकर केदारनाथ धाम पहुंचे है तथा केदारनाथ धाम के दर्शन सुगमता के साथ हुए है तथा सरकार एवं प्रशासन द्वारा सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है जिसमे साफ सफाई की उचित व्यवस्था के साथ साथ खाने पीने रहने के भी उचित प्रबंध किए गए है।
दिल्ली से आए तीर्थ यात्री राजेश चौधरी ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि बाबा केदारनाथ धाम के दर्शन बहुत ही अच्छे से हुए है तथा सरकार बेहतर कार्य कर रही है। खाना पीना अच्छे से ढंग से मिल रहा है एवं सफाई की व्यवस्था भी बेहतर ढंग से की गई है । दिल्ली से आईं तीर्थ यात्री अनीशा कपूर ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हे बाबा केदार के दर्शन बहुत अच्छे से हुए है तथा यहां के लोग बहुत मददगार है एवं सभी व्यवस्थाएं बेहतर ढंग से की गई है। दिल्ली से आए तीर्थ यात्री राहुल ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वह पैदल चलकर केदारनाथ पहुंचे है एवं केदारनाथ धाम पहूंचने उन्हे आनंद की अनुभूति हुई है तथा बाबा केदार के दर्शन बड़े अच्छे ढंग से हुए है तथा सभी व्यवस्थाओं के साथ साथ साफ सफाई व्यवस्था भी बेहतर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments