Latest news
यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeहादसागंगा में डूबा श्रद्धालु, तलाश जारी

गंगा में डूबा श्रद्धालु, तलाश जारी

ऋषिकेश: ब्रह्मपुरी स्थित आश्रम के समीप महाराष्ट्र का एक श्रद्धालु गंगा में नहाते वक्त डूब गया। जलपुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने इस व्यक्ति की गंगा में तलाश की। मगर उसका कहीं पता नहीं चल पाया।

एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब दस बजे थाना मुनिकीरेती पुलिस की ओर से सूचना मिली कि ब्रह्मपुरी श्री राम तपस्थली आश्रम के पास एक व्यक्ति गंगा में नहाते वक्त डूब गया। रेस्क्यू दल मौके पर भेजा गया।

गंगा में काफी तलाश करने के बाद भी इस व्यक्ति का कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस के अनुसार शेखर बारस्कर (42 वर्ष) निवासी रामटेक जिला नागपुर महाराष्ट्र अपने 10 अन्य साथियों के साथ यहां एक आश्रम में रुका हुआ था। शनिवार की सुबह वह गंगा नहाने गया था। इस दौरान वह गंगा में तैरने लगा और वह अचानक डूब गया। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments