Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तराखण्डडीजीपी ने पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली

डीजीपी ने पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। विम्मी सचदेवा, पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय एवं नीलेश आनन्द भरणे, पुलिस महानिरीक्षक, पी/एम ने पुलिस महानिदेशक को वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रावधानित धनराशि, आंवटित अनुदान के सापेक्ष व्यय, स्वीकृत एवं प्रचलित निर्माण कार्यों, नए निर्माण कार्यों आदि के विषय में प्रस्तुतिकरण दिया।
पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पुलिस विभाग के कुल बजट का बेहतर उपयोग किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि निर्माण कार्यों में निर्माण एजेन्सियों द्वारा अच्छी गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया जाए। सभी प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों की बिल्डिंग इनवेन्ट्री बना ली जाए, जिससे भवनों का अनुरक्षण समय से हो सके। सभी थाने/चौकियों/पुलिस लाइनों/को महिला कार्मिकों एवं आगन्तुकों के लिए महिला फ्रेन्डली बनाया जाए। पुलिस भवनों को पर्यावरण फ्रेन्डली बनाये जाने पर जोर दिया जाये। नए निर्माण वाले भवनों में सौर उर्जा उत्पादन प्रणाली एवं वर्षा जल संचयन प्रणाली का उपयोग हो। साथ ही पुराने भवनों को भी इस हेतु चिन्हित किया जाए। प्रगतिशील निर्माण कार्यों के लोकार्पण का कलैन्डर बना लिया जाए। गोष्ठी में अमित सिन्हा, अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, केवल खुराना, पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण मुकेश कुमार, सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मॉर्डनाइजेशन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments